रायगढ़ । दिनांक 02.06.2022 को थाना लैलूंगा में थानाक्षेत्र की युवती द्वारा ग्राम कुरोपहरी लैलूंगा के युवक कुवर साय तिर्की के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

पीड़िता बताई कि वर्ष 2012 शादी बरात गयी थी, जहां कुवर साय तिर्की पिता फिन्दोल (27 साल) के साथ जान पहचान हुआ । दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया, इसी बीच वर्ष 2015 में कुवर साय तिर्की शादी का प्रलोभन देकर शरीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई बार लुक छिपकर संबंध बनाया । एक साल बाद से कुवर साय तिर्की बातचीत करना बंद कर दिया था । दिनांक 26/04/2022 को कुवर साय तिर्की फोन कर शादी करूंगा कहकर अपने गांव बुलाया । कुंवर साय तिर्की के गांव जाने पर उसके परिवार वाले के सामने कुंवर साय गाली गलौच कर मारपीट किया । युवती के रिपोर्ट पर आरोपी पर दुष्कर्म, मारपीट का अपराध दर्ज कर दिनांक 03.06.2022 को आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
