रायगढ़: जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु 13 जून तक आवेदन आमंत्रित…इच्छुक व्यक्ति कर सकते हैँ आवेदन…
रायगढ़, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की ओर से अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयवन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता की नियुक्ति किया जाना है। जिसके लिए 13 जून 2022 शाम 5.30 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण कर तथा आवश्यक दस्तावेज स्वयं सत्यापित कर नियत तिथि एवं समय पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में जमा कर सकते है। यह पद अशासकीय एवं पूर्णत: अस्थायी होंगे एवं निर्धारित एवं नियत की गयी अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

