रायगढ़। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के द्वारा आज शहर में एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के जरिए शहर भ्रमण कर काग्रेस सरकार को जन घोषणा पत्र में किए गए वादे को याद दिलाया गया। रैली में मनरेगा कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में गीत भी गाया गया, जिसमें भूपेश बघेल को कका के रिश्ते से संबोधित करते हुए – सुन तो ग,ए बघेल कका… हमन ल नियमतिकरण, कब ले करत हस एला बता” कहकर नियमितीकरण की मांग की गई।


बता दें कि छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के द्वारा 4 अप्रैल 2022 से अपने दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन काम बंद कलाम बंद हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन रैली जारी है।
जानिए क्या है दो सूत्रीय मांग
कांग्रेस पार्टी के चुनावी जन घोषणा पत्र 2018 को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।
नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जावे।
- प्राचार्य एल.पी. पटेल का संलग्नीकरण सत्र बढ़ा, सुदीप्त प्रधान को मिला सेजेस स्कूल का प्रभार… - June 22, 2026
- तहसील कार्यालय पहुंचीं कलेक्टर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा… बीज उत्सव में सीड बॉल रोपकर दिया हरियाली का संदेश… - June 22, 2026
- सारंगढ़:रेडक्रॉस को मिलेगा नया विस्तार, सेवा कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार… - June 22, 2026


