रायगढ।.स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने पिछले दिनों अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नए भवन में विभागों की शिफ्टिंग के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दिए थे। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नए भवन में विभागों की शिफ्टिंग शुरू हो गयी है और उनकी ओपीडी भी नए बिल्डिंग में प्रारम्भ कर दी गयी है।
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ.मनोज मिंज ने बताया कि हॉस्पिटल के नए भवन में अस्थि रोग, सर्जरी और फिजियोथेरेपी विभागों की आज शनिवार से ओपीडी प्रारंभ कर मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। ये विभाग हॉस्पिटल बिल्डिंग मिडिल ग्राउंड फ्लोर में शुरू की गयी हैं। उन्होंने बताया कि 30 मई सोमवार से 5 अन्य विभागों की ओपीडी भी यहां शुरू कर दी जाएगी। जिसमें मनोरोग, चर्मरोग, दंत चिकित्सा, नाक, कान, गला रोग और जनरल मेडिसिन शामिल हैं। इसके साथ यहां एमआरडी (मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट) भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य दूसरे विभागों की भी जल्द शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है।

- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
