रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक एवं ड्रायवर कम मैकेनिक हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 4 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास, जाति, बीपीएल एवं एपीएल प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साईज की फोटो शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में जमा कर सकते है। प्रशिक्षण की कुल अवधि 600 घंटे तथा प्रति दिवस 4 घंटे की होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक के लिए न्यूनतम आठवीं पास तथा ड्रायवर कम मैकेनिक के लिए पांचवी पास होना अनिवार्य है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

