(कपिस्दा में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का सुदामा चरित्र के साथ कथा विश्राम)

बिर्रा – बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कपिस्दा में पटेल परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र की मार्मिक प्रसंग के साथ समापन हुआ। सुदामा चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने कहा कि भगवान अपने भक्तों को दुखी देखकर स्वयं दुखी हो जाते हैं।ऐसा ही उनके परम मित्र की दीन अवस्था को देखकर भगवान श्रीकृष्ण भी दुखी हो जाते हैं और अंततः सुदामा को अपनी लीला के माध्यम से द्वारिकापुरी ले आते हैं जहां दीन हीन सुदामा के आने की सूचना पर द्वारिकाधीस प्रभू दौड़े चले आते हैं।इस पर अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो भजन सुनकर पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में झुमने लगे। कथावाचिका सुश्री देवी जी ने कहा कि सुदामा के जीवन में अभाव ही अभाव था लेकिन जब प्रभु के प्रति भाव रहता है न तो अभाव का प्रभाव नहीं पड़ता।आज तक आसपास के पटेल परिवार के संबंधित रिश्तेदार, कैमरामैन भागवत पटेल परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि गगन जयपुरिया सभापति जांजगीर चांपा,देवी भक्त परिवार के आयोजक बंधु सहित पटेल परिवार कपिस्दा व स्नेहीजनों की उपस्थिति रही।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
