इस्लामाबाद: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की जनता बेतहाशा महंगाई की मार झेल रही है। जहां एक ओर यहां दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है तो वहीं दूसरी ओर आज देर रात से पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में 30 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके साथ ही यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 179.86 रुपए हो गया है और जबकि डीजल के दाम 174.15 रुपए हो गया है।

वित्त मंत्री ने किया है ऐलान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल से वस्तुओं पर सब्सिडी को समाप्त करने की बात कही थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को पाकिस्तान से साफ शब्दों में कहा है कि अगर उसे सहायता राशि चाहिए है तो वह तेल पर दी जा रही सब्सिडी तुरंत हटा दे। इसके बाद पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्माल ने एक ट्वीट कर बताया था कि सरकार ने 27 मई से प्रभावी रूप से पेट्रोल, डीजल, केरोसिन (मिट्टी के तेल) और हल्के डीजल की कीमतों में 30 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान में नई कीमतें (प्रति लीटर)
पेट्रोल 179.86 रुपए
डीजल 174.15 रुपए
मिट्टी का तेल 155.56 रुपए
हल्का डीजल 148.31 रुपए
पूर्व पीएम ने की भारत की प्रशंसा
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा सरकार पर हमला बोला है। भारत की प्रशंसा करते हुए इमरान ने ट्विटर पर लिखा है कि देश पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 30 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ विदेशी आकाओं के सामने आयातित सरकार की अधीनता के लिए कीमत चुकाना शुरू कर रहा है। इतिहास में यह अब तकी की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। रूस से 30 फीसदी सस्ते तेल के लिए अक्षम और असंवेदनशील सरकार ने हमारे सौदे को आगे नहीं बढ़ाया है। इमरान ने आगे लिखा, इसके विपरीत, भारत , ‘अमेरिका का जोकि रणनीतिक सहयोगी है, वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर ईंधन की कीमतों में 25 रुपए प्रति लीटर की कमी करने में कामयाब रहा है। अब हमारे देश को एक और भारी नुकसान होगा।’
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
