रायगढ़ । जूटमिल चौकी क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी बदलते ही चोरों ने भी चोरी कर सलामी देने का प्रयास किया, चौकी प्रभारी ने भी चैलेंज लेते हुए कुछ घंटों में भी चोरों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात की सैर करा दी है। जूटमिल चौकी से चोरी की एक खबर सामने आई है। जूटमिल चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ललित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर पांच सीलिंग फैन, ट्यूब लाइट और अन्य सामग्री चोरी कर ली गई। 26 मई 2022 की सुबह जब स्कूल के स्टाफ ने स्कूल खोला तो उसके होश उड़ गए। स्कूल की एक दीवाल तोड़कर चोरों द्वारा स्कूल में पंखा सहित अन्य वस्तुओं की चोरी होना मालूम पड़ा। जिसके बाद जूटमिल पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की गई। शिकायत मिलने पर जूटमिल चौकी प्रभारी हर्षवर्धन बैस 26 मई 2022 को पदभार संभालते ही कार्यवाही में जुट गए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चंद घंटो में ही आरोपी को धर दबोचा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ललित स्कूल में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को देर रात तक गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से चोरी के फंखे, ट्यूबलाइट और स्टेशनरी के समान भी बरामद किया गया। तीनो आरोपी जूटमिल थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। आरोपी का नाम अजय चौहान, पंकज शर्मा और विकास बंसल बताया जा रहा हैं फिलहाल पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


इस संबंध में रायगढ़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि जूटमिल चौकी क्षेत्र के शासकीय स्कूल में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरों को गिरफ्तार करते हुए पंखा, स्टेशनरी आदि की बरामदी कर ली गयी है, शेष की जांच और बरामदगी की कार्यवाही जारी है।


- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
