लद्दाख: भारतीय सीमा से लगे राज्य लद्दाख से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची बचाव टीम राहत जवानों के शव का रेस्क्यू कर रही है। वहीं, घायलों को उपवार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना लद्दाख के तुरतुक सेक्टर की है, जहां सेना के जवानों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत हो गई। वहीं, कुछ सैनिक घायल हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है, जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई। हादसे में सेना के सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
