रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र से नाबालिगों की नासमझी सामने आई है। जहां नाबालिक बालक शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगा ले गया। दोनों चार दिनों तक जंगल में छिपे हुए थे जब भूख प्यास उन्हें सहन नहीं हुआ तो वह वापस अपने गांव लौटे। आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र का है। जहां गांव मैं मजदूरी करने आने वाले बगल गांव के बालक ने नाबालिग बालिका को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगा ले गया। दोनों गांव के नजदीक के जंगल के नाले के पास 4 दिनों तक छिपे हुए थे। इस दौरान नाबालिक ने बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोनों 1 मई को घर से भागे थे। जिसके बाद बालिका के परिजनों ने 5 मई को तमनार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि 4 दिनों तक जंगल में दोनों भूखे प्यासे ही रहे। लेकिन जब दोनों को भूख प्यास सहन नहीं हुआ तो उन्होंने गांव लौटने का फैसला किया। इसके बाद नाबालिग बालक बालिका को लेकर गांव पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बालक को गिरफ़्तार करके बाल सुधार गृह भेजा गया। और बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
