केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) फेम ऐक्टर मोहन जुनेजा (Mohan Juneja) का 7 मई 2022 की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, ऐक्टर ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले मोहन आज सभी की आंखें नम करके इस दुनिया को छोड़ गए। उनके अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है
मोहन जुनेजा ने बतौर कॉमीडियन अपने करियर की शुरुआत की थी। केजीएफ में पत्रकार आनंद के इनफॉर्मर की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इसके पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में काम किया और अपने करियर में वह 100 से ज्यादा मूवीज दीं। वह केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आए थे। ऐक्टर और कॉमीडियन को फिल्म ‘चेतला’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इस फिल्म में निभाई उनकी भूमिका दर्शक के दिलों में जगह बना ली थी।

मोहन जुनेजा का फिल्मी सफर
मोहन के जाने के बाद उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रही है। सैंडलवुड ऐक्टर बचपन से ही ऐक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भी नाटकों में हिस्सा लिया था। 2008 में आई रोमांटिक कन्नड़ फिल्म ‘संगमा’ से करियर की शुरुआत की थी। इसे रवि वर्मा गुब्बी ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ तमिल फिल्म ‘टैक्सी नंबर’ में अभिनय किया। 2010 में मोहन ने कन्नड़ भाषा के नाटक ‘नारद विजया’ में भी अपना जलवा बिखेरा। हालांकि मोहन जुनजा कन्नड़ फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। 2018 में उन्होंने तो हॉरर फिल्म ‘निगूडा’ में भी काम किया था। यह भी कन्नड़ भाषा में ही थी।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
