छतीसगढ़ वैष्णव महासभा सारंगढ़ मंडल का बैठक सालर मे सम्पन्न…14 एवं 15 को मुंबई मे होगा कार्यकारिणी का बैठक….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। छतीसगढ़ वैष्णव महासभा सारंगढ़ मंडल का क्षेत्रीय बैठक सालर मे सम्पन्न हुवा। उक्त बैठक मे दिनेश वैष्णव के आवेदन पर विचार करते हुवे वैष्णव धर्म के पालन की शर्त पर विधिवत कर्मकाण्ड के द्वारा समाज जे मुख्य धारा से जोड़कर एकता जा संदेश दिया गया। वैष्णव समाज को छतीसगढ़ ही नही वरन पूरे भारत वर्ष मे “गुरु” समाज की संज्ञा दी गयी है। जिनका मुख्य कार्य ज्ञान प्रदान कर भगवत भक्ति की ओर यजमानो को मार्ग प्रदर्शित करना होता है। वैष्णव समाज की संख्या गाँव मे इक्का -दुक्का ही रहता है लेकिन पूरे गाँव का यजमानी पूजा पाठ धार्मिक और परिवारिक आयोजनों मे महत्वपूर्ण स्थान रहता और, या यूं कहे की जन्म से मरण तक का संबंध सभी समाज से रहता है।

संख्या मे कमी के कारण बहुत वर्षो तक संगठित नही रह पाना भी पिछड़े पन का सबसे बड़ा कारण है। परन्तु आज ब्लॉक, जिला या प्रदेश ही नही राष्ट्रीय स्तर पर भी वैष्णव- बैरागी समाज एकत्रित होकर एकता का परिचय दे रहा है।

मुंबई मे होगा कार्यकारिणी का सम्मेलन – राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव

राष्ट्रीय महासचिव के आदेश पर प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ कुमार बैरागी ने मीडिया को बताया की अखिल भारतीय वैष्णब च स विकास परिषद एवम ट्रस्ट मुंबई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक 14 एवम 15 मई 2022 को वैष्णब समाज भवन वेंकटेश पार्क बीएसएनएल आफिस के पास फाटक रोड भायंदर वेस्ट में 1 बजे से रखी गयी है। जिसमे संस्था द्वारा पदाधिकारियों के विस्तार पर विचार के साथ संगठन को सशक्त एवम सक्रिय करने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा युवा एवं महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण भी सादर आमंत्रित हैं इनके विस्तार की बात भी प्रांतीय ओदाधिकारियों द्वारा की जाएगी। अन्य विषयो पर भी अध्यक्ष की अनुमति से विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव ने बताया की समाज के सम्मानीय जन आने की सूचना भानुशंकर वैष्णब को सूचित करें ताकि सभी के ठहरने एव् भोजन आदि की उचित ब्यवस्था की जा सके।
वैष्णव समाज के बंधु 9920030553 7021515474. 9826160752 9314413779. 7977845165, 9399918128 नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैँ।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
