सारंगढ़ मे धूमधाम से निकला भगवान परशुराम की शोभा यात्रा….थाना प्रभारी विवेक पाटले बने शोभा यात्रा के शांतिदूत..
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। परशुराम जी को भगवान विष्णु का आवेशावतार माना गया है। इसके साथ ही परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार भी कहा गया है। परशुराम जी की जयंती वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था. परशुराम जी भगवान शिव के परम भक्त हैँ। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए परशुराम जी ने कठोर तपस्या की थी. प्रसन्न होकर भगवान शिव ने परशुराम को कई अस्त्र- शस्त्र भेंट किए थे। इनमें से एक परशु जिसे फरसा भी कहा जाता है, प्रदान किया था। ‘परशु’ अस्त्र परशुराम को अधिक प्रिय था और इसे सदैव अपने पास रखते थे, इसी कारण वे परशुराम कहलाए। जिनके उपासक भारत के कोने-कोने मे है जिससे सारंगढ़ भी अछूता नही है।

सारंगढ़ मे निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा –
नव-गठित जिला सारंगढ़ को एकता और धार्मिकता के नाम से छतीसगढ़ मे जाना जाता है। आज भगवान परशुराम की जयंती पर सनातन धर्मियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी, जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु माता बहनो के साथ शहर के युवा एवं पुरुष शामिल थे। शोभायात्रा मे भगवान परशुराम की जय सनातन धर्म की जय के जयकारों से आसमान गुंज उठा।

थाना प्रभारी विवेक पाटले ने खुद संभाली ट्रैफ़िक व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने की जिम्मेदारी –
मैनेजमेंट के उस्ताद कहे जाने वाले टी आई विवेक पाटले जब हों तो अशांति का भय किसे। एक तरफ आम लोगों के लिए फूल सा कोमल तो दूजी तरफ अपराधियों के लिए काल की तर्ज पर अपने पदस्थापना दिवस से काम करने वाले विवेक पाटले ने आते ही नगरपालिका चुनाव, दशहरा, दर्जनों आयोजन,रैलीयो , प्रदर्शनों को शांति पूर्वक निपटाने मे सफलता अर्जित की है। आज शोभायात्रा मे ट्रैफीक व्यवस्था को स्वयं ठीक करते दिखे जिससे लोगों के मध्य थाना प्रभारी की अलग ही छवि लौकिक हुवी।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

