IPS प्रभात कुमार की सराहनीय पहल, किरोड़ीमलनगर सहायता केंद्र मे सप्ताह में 1 दिन लगाएंगे जनता दरबार….
रायगढ़। पुलिस अधिकारीगण आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण करते हुए अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से आज किरोड़ीमल नगर के पुलिस सहायता केंद्र स्वयं I P S प्रभात कुमार ने लोगों की समस्या सुनी।किरोड़ीमलनगर सहायता केंद्र में लगभग 5 शिकायतें आई,जिसमें आईपीएस प्रभात कुमार ने तत्काल टीम को मौके पर भेजकर जांच कराते हुए हर संभव मदद भी कर रहे हैं।
हर बुधवार को किरोड़ीमल नगर की सहायता केंद्र में लगेंगे 2 घंटे के लिए थाने
किरोड़ीमल नगर की जनता के लिए I P S प्रभात कुमार स्वयं किरोड़ीमलनगर सहायता केंद्र में सप्ताह के हर बुधवार को सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक मौजूद रहेंगे। किरोड़ीमल निवासी के लिए जो भी समस्या हो, वह आमने-सामने आईपीएल प्रभात कुमार से बात कर सकते हैं या निःसंकोच मिल सकते हैं।
क्या कहते हैं आईपीएस प्रभात कुमार
आज हमने किरोड़ीमल सहायता केंद्र में 2 घंटे के लिए अपने पूरे स्टाफ के साथ लोगों की समस्या सुनी। समस्या में जो भी बात आई उसे हम तत्काल टीम भेजकर जांच करवाएंगे। किरोड़ीमल नगर वासियों को कोई भी समस्या हो मुझसे आकर मिले और जो भी परेशानी है, मुझे जरूर बताएं ताकि पुलिस उसका निराकरण कर सके।
क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि
आईपीएस प्रभात कुमार ने जो पहल चालू की है उससे हमारे किरोड़ीमल नगर वासियों के हित के लिए है। हम किरोड़ीमल की जनता से अपील कर रहे हैं कि जो भी समस्या है, उसे हर बुधवार पुलिस सहायता केंद्र में आकर अपना बताएं और लोगों को भी यह जानकारी भी दें। मैं इसके लिए I P S प्रभात कुमार सहित थाना स्टाफ को धन्यवाद देता हूं।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

