रायगढ़: काँग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों को महापौर-जिलाध्यक्ष ने बांटे नियुक्ति प्रमाण पत्र….

IMG-20220425-WA0013.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़ :- रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक काँग्रेस के सभी पदाधिकारियों को बुलाकर जूटमिल-चक्रधर नगर क्षेत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन महंत ने अपने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला और रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू के हाथों प्रदान करवाया। प्रमाण पत्र प्राप्त कर सभी पदाधिकारियों ने काफ़ी प्रसन्नता जाहिर की।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए रायगढ़ जिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला ने कहा कि, सबसे पहले तो आप सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ । छत्तीसगढ़ के हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बहुत ही लोक जनहितकारी कार्य किए हैं जो सतत बढ़ते जा रहा है। जैसे किसानों को उनके कृषि उपज का सम्मान जनक मूल्य प्रदान कर उनकी मेहनत का सम्मान कर रहे हैं। साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों को पशुपालन के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए उनके गोबर को राज्य सरकार खरीदने का कार्य कर रही है जिससे पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। सभी प्रकार के दलहन-तिलहन, कोदो-कुटकी, चना को भी समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार खरीद रही है। राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में निशुल्क फार्म भरने की सौगात दी है। ऐसे ही और बहुत सारी योजनाएं हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है जिसे आम जनता के बीच में लेकर जाना है और काँग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना है। मुझे आशा है कि आप सभी इसमें सहयोग प्रदान करेंगे।
महापौर जानकी काटजू ने कहा कि मेरी तरफ से आप सभी पदाधिकारियों को बधाई के साथ शुभकामनाएँ। मेरी आप सबसे अपेक्षा है कि, कांग्रेस की रीति नीति के अनुरूप सभी पदाधिकारी अपनी जवाबदारी का निर्वहन करें और कांग्रेस की उन्नति के लिए सतत प्रयास करें। हमारे प्रदेश के किसान पुत्र, जमीनी स्तर की समस्याओं को संजीदगी से समझने और महसूस करने का माद्दा रखने वाले हम सबके आदर्श, प्रेरणा स्रोत हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान जनक स्थान दिलाया है जिसे हम सबको बरकरार रखना होगा। हमें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर मोर्चे पर सपोर्ट करना होगा, क्योंकि आज विघटनकारी तत्वों को सिर्फ और सिर्फ एक हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही मुँह तोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। हम भी छत्तीसगढ़ प्रदेश को सतत उन्नति के मार्ग में ले जाने में उनकी मदद करें। मुझे विश्वास है कि इसमें आप सभी जरूर सहयोग करेंगे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्षद्वय मदन महंत-विकास ठेठवार, अमृत काटजू, भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा, आशीष इजरदार, प्रताप सिंह, राम यादव, सैयद इम्तियाज अहमद (बाबा), राम नंदन यादव, गौरांग अधिकारी, अशोक सोनी, सत्यनारायण भारद्वाज, नरेंद्र कुमार सिंह राठौर, आलेख पटनायक, श्रेयांश शर्मा, राजेश महंत, डॉ भीमदास महंत, लक्ष्मण महिलाने, अजय कुमार भारद्वाज, बनवारी लाल डहरे, प्रकाश चौहान, बलराम बघेल, सोनू पुरोहित, अरविंद कुमार साहू, त्रिभुवन सिंह, रमेश कुमार चौहान, अभिषेक यादव, आनंद कुमार कुर्रे, घासीदास महंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उक्त विज्ञप्ति शैलेश मनहर, प्रवक्ता जिला काँग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर द्वारा जारी की गई।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50