रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना निःशुल्क सरस्वती साईकल योजना के तहत दिनाँक 25/04/2022 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानी,सारंगढ़ के कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत 51 छात्राओं को सारंगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में निःशुल्क साईकल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ए के जांगड़े, वरिष्ठ व्याख्याता एच के बंजारे,रोहित कुमार प्रधान,भरत लाल पटेल,राम प्रसाद


पटेल,लीलम्बर सिदार,सुरेंद्र पैंकरा महेश राम बारीक,शशिभूषण पटेल एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे,साईकल प्राप्त कर सभी छात्राओं के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव झलक रहा था। निःशुल्क साईकल वितरित कर शिक्षकों ने छात्राओं को अग्रिम पढ़ाई के लिए प्रेरित किया वहीं नारी शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और प्रोत्साहित करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार को समस्त छात्राओं ने आत्मीय धन्यवाद प्रेषित किया।

- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
- सारंगढ़ में 51 हजार दीपों से जगमगाया खाड़ाबन तालाब, मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में दिखा दीपोत्सव जैसा नजारा… - September 17, 2026
- सारंगढ़ में धार आपार अभियान को रफ्तार, जिला स्तरीय प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर जोर.. - September 17, 2026
