रायगढ़। शहरों के साथ – साथ ग्रामीण अंचलों में भी क्रिकेट का खुमार खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा है सारंगढ़ अंचल के गांव-गांव में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा इसका प्रमाण है। एक ओर जहां ipl आईपीएल का खुमार है, तो दूसरी ओर ग्रामीण रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा खेल प्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा है। सारंगढ़ अंचल के ग्राम छातादेई में आयोजित रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा के समापन समारोह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष एवं जनपद सभापति अरुण मालाकार जी ने शिरकत की उनके साथ उक्त क्षेत्र के जनपद सदस्य जीवन पटेल कन्हैया पटेल सरपंच विकी पटेल महेंद्र गुप्ता आस – पास के जनप्रतिनिधि ने भी स्पर्धा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। स्पर्धा का फाइनल मुकाबला बुदेली एवं छातादेई के मध्य खेला गया, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण और खेल प्रेमी एकत्रित हुए। स्पर्धा अंत तक पूरी तरह से रोमांचित रही। ग्रामीणों ने अतिथियों का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत अभिवादन किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया और समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने खिलाड़ियों के खेल की सराहना करते हुए कहा एक तरफ टीवी में आईपीएल का खुमार है तो दूसरी तरफ सारंगढ़ टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए अपनी भव्यता और आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। आप सभी खेल भावना के साथ खेलें आयोजन समिति सरपंच जनपद सदस्य और खेल प्रेमियों को मेरी ओर से शुभकामनाएं हैं। सरपंच विक्की पटेल ने अतिथियों, खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों का अभिवादन करते हुए कहा कि आप सब की उपस्थिति खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करती है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरुण मालाकार जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस रायगढ़ सभापति जनपद सारंगढ़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कृष्णा पटेल, जीवन पटेल, ग्राम पंचायत छातादेई सरपंच विजय विक्की पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, सरपंच बुदेली धनसाय चौहान, पीतांबर पटेल, बद्री पटेल, मयंक पटेल, जदु लाल सारथी, प्रमोद सेठ, श्याम सुंदर साहू, दीनदयाल बरिहा, केशवराम पटेल, श्रीकांत जयसवाल उपस्थित थे।

उक्त क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन समिति से भरत पटेल गुरुजी, नंदू पटेल, गिरजा पटेल, अवधराम पटेल, सुदामा थूरिया मनीष पटेल, रमेश मानिकपुरी, रामरतन बरिहा, ईश्वर बरिहा, विजय बरिहा, दीपक बरिहा, जयप्रकाश सारथी आदि आयोजक गण शामिल रहे।
गौरतलब हो कि उक्त स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में बुदेली ने टॉस जीतकर बैटिंग लेने का निर्णय लिया।10 ओवर के मैच में 98 रन बना कर ग्राम छातादेई टीम को 99 रनो का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में छातादेई की टीम ने महज 66 रन ही बना पायी। इस तरह बुदेली टूर्नामेंट की विजेता बनी और छातादेई उपविजेता बनी।वही टाँगर की टीम तीसरा पुरुस्कार की हकदार बनी और अमलिपाली 4 थी पुरुस्कार की हकदार बनी पूरे टूर्नामेंट के हीरो मैन ऑफ द सीरीज बुदेली की ओर से रफ्तार ने अपने नाम किया। वही फाइनल मैच के हीरो मैन ऑफ द मैच डायमंड ने अपने नाम किया। सरपंच ग्रामवासी और आयोजकगण ने अतिथियों और खिलाड़ियों सदा दर्शकों का आभार जताया।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
