रायगढ़, कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ द्वारा इंजी.आर.के.स्वर्णकार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकास खण्ड के कृषक एवं कृषक महिलाओं को प्रतिदिन 13 से 15 अप्रैल 2022 तक शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, बिलासपुर प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला-2022 का भ्रमण कराया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक के.के. पैकरा, सी.पी.एस.सोलंकी एवं नीलकमल पटेल द्वारा कृषक एवं कृषक महिलाओं को मेला में लगे विभिन्न स्टालों का भ्रमण कराया गया जिसमें विभिन्न फसलों की आधुनिक कृषि, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछलीपालन एवं कृषि यंत्रों से संबंधित की तकनीकी जानकारी दी गई। इस स्तरीय कृषि समृद्धि मेला में जिले के उर्मिला सिदार, सीताराम पटेल, जतीराम भगत, नारायण गबेल एवं राजेश प्रधान आदि प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिलाओं को सम्मानित किया गया साथ ही इस मेले में 15 अप्रैल को जिले के प्रगतिशील कृषक एवं कृषक महिला उर्मिला सिदार व सीताराम पटेल को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसमें उर्मिला सिदार द्वारा गौमूत्र आधारित विभिन्न जैविक कीटनाशक, फूॅदनाशक, पौध वृद्धि घोलक एवं अन्य जैविक उत्पादन का निर्माण, विपणन तथा प्राकृतिक लाभ एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी कड़ी में श्री सीताराम पटेल द्वारा कृषक उत्पादक संगठन के माध्यम से हल्दी, सरसों एवं मसाला वर्गीय फसलों की खेती, प्रसंस्करण एवं विपणन के बारे विस्तार से जानकारी दी गई। जिले के कृषक एवं कृषक महिलाओं द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की व निकट भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम कराने की लिये अपील की गयी।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
