बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खुद तैयार हुईं शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली की माताएं…

IMG-20220417-WA0031.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, छत्तीसगढ़ में पढ़ई तुंहर दुआर योजना की सफलता के बाद प्राथमिक शालाओं एवं आंगनबाड़ी के नौनिहालों के लिए सरकार अंगना म शिक्षा कार्यक्रम चला रही है। कोरोना काल में लंबे समय से छोटे बच्चों के स्कूल बंद पड़े थे, बच्चे घरों में कैद रहे, ऐसे में बच्चों में अनिवार्य शिक्षा की अलख जगाने के लिए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम कारगर साबित हो रहा है। इस योजना के तहत प्राथमिक शाला व इससे पूर्व बच्चों को उनकी माताओं के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना मकसद है, ताकि बच्चों को विद्यालय खुलने के बाद किसी तरह की परेशानी ना हो, बच्चे घर पर पढ़ सकें और पाठ्यक्रम की बातों को आसानी से समझ सकें। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के इसी महती उद्देश्य को लेकर शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली रायगढ़ की माताएं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए खुद तैयार हुईं और संस्था में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास पर फोकस करते हुए 9 काउंटर निर्मित कर नौनिहालों को उन माताओं के माध्यम से ही विभिन्न रुचिकर एक्टिविटीज करवाई गई, जिनमें पेपर क्राफ्ट, खिलौनो के माध्यम से विभिन्न गेम्स कराए गए। जिससे उनका विकास हो सके। वहीं उनकी झिझक को दूर करना तथा भाषा विकास के साथ पाठ्यक्रम से रूबरू करवाना भी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली रायगढ़ में हुए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं सहित वॉलिंटियर्स ने भी अपनी सहभागिता बाखूबी निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में संकुल धनागर के साथ अन्य प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व संकुल समन्वयकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। जिन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य व आवश्यकता पर अपने अमूल्य अनुभव साझा किए। संस्था के प्रधान पाठक आशीष रंगारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता व संवर्धन के लिए माताओं का उन्मुखीकरण के जरिए क्षमता वृद्धि कर उनकी सहभागिता प्राप्त करना इस कार्यक्रम का महती उद्देश्य है, जिससे माताएं अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ सकें। यह छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग का अभिनव प्रयास है जिससे शिक्षकों और माताओं की सहायता से कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में बच्चों को सुरक्षित रखते हुए भी माताओं के द्वारा नौनिहालों को शिक्षा दी जा सके। इसके लिए सभी शिक्षकों को और माताओं को अपने अपने स्तर पर सार्थक प्रयास करना होगा। माताएं अपने घर के खुशनुमा माहौल में अपने आसपास से उपलब्ध संसाधनों जैसे आलू, प्याज, टमाटर, विभिन्न सब्जियों, थाली, गिलास, चम्मच द्वारा सरलता से अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान, गिनती, जोडऩा-घटाना आदि गतिविधियों को समझा सकती हैं। इस तरह माताएं अंगना म शिक्षा कार्यक्रम से जुड़कर बच्चों के बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगी। माताओं का अपना अनुभव एवं प्रयास ही बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध होगा.

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

संकुल समन्वयक धनागर यशपाल नायक व संकुल समन्वयक काशीचुआं भुवन लाल पटेल ने अपने साझा उद्बोधन में कहा कि बच्चों की असली गुरु मां होती है। बच्चा स्कूल में बाद में सब कुछ सीखता ही है लेकिन उससे पहले माँ ही उसकी गुरु होती है। माताएं अपने बच्चों को स्कूली शिक्षा के पूर्व बहुत से ज्ञान खेल-खेल में घर पर ही दे सकती हैं। साथ ही यह कार्य पूरे समाज का भी दायित्व है।
अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य कर रही शासकीय प्राथमिक शाला कोसमनारा की सहायक शिक्षिका शसुशीला साहू व शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली की सहायक शिक्षिका शबाना खातून व सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार नायक ने कार्यक्रम के संचालन व गतिविधियों का क्रियान्वयन करते हुए अपने साझा उद्बोधन में कहा कि अंगना म शिक्षा से नौनिहालों को घर पर ही ज्ञान मिलेगा, नौनिहालों को माताओं के द्वारा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे का यह अभिनव प्रयास है। बच्चों को सिखाने की साइकोलॉजी अलग है। बच्चों को जैसा हम सिखाएंगे वे वैसा ही सीखते हैं, बच्चे खेल-खेल में ही रुचिकर तरीके से बेहतर ढंग से सीख सकते हैं। संस्था प्रमुख श्री आशीष रंगारी ने अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के उद्देश्य, रूपरेखा, कार्य नियोजन, महत्व एवं गतिविधियों की जानकारी देते हुए बेहतर तरीके से कार्यक्रम का संचालन व क्रियान्वयन किया।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

ये चुने गए स्मार्ट माता व स्मार्ट स्टूडेंट-

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली रायगढ़ की माताओं में सरिता चौहान, दशोदा साहू, अमूल्या चौहान को स्मार्ट माता तथा विद्यार्थियों में लोकेश चौहान, गीतिका साहू व मेघा चौहान को स्मार्ट विद्यार्थी चुना गया। इसी तरह आंगनबाड़ी जोरापाली संतोषी चौहान,सीमा चौहान,रजनी चौहान को स्मार्ट माता तथा रूद्र चौहान, अनिकेत चौहान व शिवम चौहान को स्मार्ट विद्यार्थी के रूप में चुनकर संस्था द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
शासकीय प्राथमिक शाला जोरापाली रायगढ़ में आयोजित अंगना म शिक्षा कार्यक्रम में संस्था प्रधान पाठक आशीष रंगारी, प्रवीण कुमार नायक, शबाना खातून, सुशीला साहू, तेज कुमार पटेल, निहारिका चौरसिया, सुदामा सावए, यशपाल नायक, भुवनलाल पटेल, राजेंद्र चौरसिया, अमित कुमार दुबे, खगेश्वर प्रसाद साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा जायसवाल, सहायिका याद बाई चौहान, स्वास्थ्य संगिनी जेएसपीएल फाउंडेशन रत्ना यादव, माताओं में संतोषी चौहान, नेहा सिदार, रजनी चौहान, सरिता चौहान, अमूल्या चौहान, दशोदाबाई, सीमा चौहान, सेत कुमारी, छाया महंत, वसंत, विमला, शांति, कामिनी, रजनी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts