नई दिल्ली-आज यानी 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बुधवार से कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हालांकि कपूर परिवार ने इस शादी को सीक्रेट बनाए रखने की पूरी कोशिश की है। लेकिन लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मेहंदी समारोह के बाद, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने मीडिया के साथ बातचीत की और इस शादी की तारीख का खुलासा किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक “आलिया और रणबीर अपनी इस नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। कपल शादी के बाद की रस्मों के लिए काम से 15 दिनों का ब्रेक लेगा। चौका चढ़ाना से लेकर सब कुछ, शादी के बाद आलिया को एक पंजाबी दुल्हन होने के नाते वो सारी रिती रिवाजें करनी होंगी जो एक कपूर बहू करती है।”
शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं
रणबीर और आलिया की इंटिमेट वेडिंग होगी। शादी में फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, शादी की तैयारी करने वाले लोगों को सुरक्षा और शादी की सजावट के लिए अपने कैमरा फोन को ब्लॉक करना होगा। पिछले महीने, अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ के एक प्रोग्राम में, रणबीर ने बताया थी कि वे जल्द ही शादी करेंगे, हालांकि, उन्होंने शादी के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया था। रणबीर और आलिया के फैंस उन्हें एक साथ पति-पत्नी के रूप में देखने के लिए बेताब हैं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




