नई दिल्ली: इस साल कई राज्यों में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। दिल्ली समेत कई जगह गर्मी का रिकॉर्ड टूट चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग की मानें तो कई राज्यों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 8 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के प्रकोप का प्रमुख चरण खत्म हो रहा है और बादलों की मौजूदगी बढ़ने की वजह से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गर्मी का प्रकोप गुरुवार से कुछ कम होगा।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
राजधानी दिल्ली में 9, 10 और 11 अप्रैल को गर्मी का सर्वाधिक असर देखा गया। पिछले 72 साल में अप्रैल के पहले 15 दिनों में यह सर्वाधिक था। मौसम विभाग की मानें तो केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल में 14 अप्रैल तक जबकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 अप्रैल के बीच भारी बारिश की संभावना है। वहीं पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 15 अप्रैल से हीट वेव की स्थिति होने की संभावना है।
जानें अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज मौसम में बदलाव आएगा और दिन में तेज गति से हवाएं चलने का अनुमान है। गुजरात में भी गर्मी का कहर बरकरार है। अहमदाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी।
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां भी धूप रहने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो कल से यहां हीट वेव का कहर टूटने वाला है। उधर, चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड के देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

