अंबिकापुर. कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला से शिक्षक द्वारा छात्रा को रेप की धमकी देने का मामला सामने आया है. मामले की जानकरी मिलने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का एक शिक्षक पिछले 4 महीने से 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. साथ ही उसे दुष्कर्म की धमकी भी दे रहा था. इसके अलावा अन्य छात्राओं को भी मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाकर अश्लील हरकत कर रहा था.

शिकायत के मुताबिक सरगुजा लखनपुर शासकीय विद्यालय में 31 मार्च को परीक्षा के दौरान विज्ञान के शिक्षक राजकुमार सिंह पैकरा ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने की धमकी दी. घटना के बाद से छात्रा डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान भी थी. जिसके बाद छात्रा ने इस बारे में अपने परिजनों को बताया. इधर 1 अप्रैल को छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य आरके विश्वकर्मा से मामले की शिकायत करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
पुलिस ने वापस कर दिया आवेदन-
शिकायत मिलने के बाद प्रभारी प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी. जिस पर अधिकारी ने अपने स्तर से कार्रवाई करने की बात प्राचार्य से कही. जिसके बाद प्राचार्य ने 4 अप्रैल को लखनपुर थाने पहुंचकर सहायक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया. लेकिन लखनपुर के थाना प्रभारी ने स्कूल की बदनामी और स्कूल में एडमिशन प्रभावित होने की बात कहते हुए आवेदन प्राचार्य को वापस कर दिया गया.
असुरक्षित महसूस कर रही थी छात्राएं-
छात्राएं इस मामले को लेकर किसी से कुछ नहीं कह पा रही थी. साथ ही उन्होंने सहायक शिक्षक से खतरे की आशंका भी जताई थी. इसके चलते छात्राएं स्कूल में खुद को असुरक्षित महसूस करती थी. शिकायत के 8 दिन बाद भी सहायक शिक्षक पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. बहरहाल मामला तूल पकड़ता देख देर शाम शिक्षक को जिला प्रशासन ने निलंबित कर दिया है.
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

