रायगढ़/ दिनांक 12.04.2022 को थाना घरघोड़ा में कृष्णा विहार रायगढ में रहने वाले अमेन्द्र सिंह ठाकुर पिता प्रदीप सिंह (उम्र 37 साल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अडानी CSPDCL कंम्पनी में ट्रास्पोटिंग का काम करता है । दिनांक 11/04/2022 के शाम 06/17 बजे गारे पेलमा जीपी 3 कोल माइंस तमनार से ट्रेलर क्रमांक CG 13 AQ- 9140 में 40.450 मीट्रिक टन कोयला कीमती 2,83,150 रू. का लोड कर चालक आशीष पाण्डेय, घरघोडा रेल्वे साईडिंग खाली करने रवाना किया गया था जो उक्त ट्रेलर वाहन में लोड कोयला को चालक के द्वारा घरघोडा रेल्वे साईडिंग में खाली न कर कही और अफरा तफरी कर दिया । ट्रेलर का GPS ट्रेक करने पर उक्त ट्रेलर में लोड कोयला सन स्टील प्लांट बडे गुमडा में खाली होना पता चला है । ट्रेलर का चालक एवं सन स्टील प्लांट प्रबंधन बडे गुमडा के साथ मिली भगत कर ट्रेलर में लोड कोयला को गंतव्य स्थान न पहुंचाकर अफरा तफरी कर गबन कर दिये है, लिखित रिपोर्ट पर ट्रक के चालक आशीष पाण्डेय पर धारा 407 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
