रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोडा थाना के अंतर्गत आने वाले जंगल में एक 42 वर्षीय युवक की जली हुई लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मृतक दो दिनों से लापता था। जिसकी रिपोर्ट घरघोडा थाने में दर्ज भी कराई गई थी लेकिन उसको खोजने से पहले पुलिस को उसकी लाश जंगलों में जली हुई मिली। घटना की सूचना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवापारा टेण्डा निवासी सुखम राठिया 42 साल पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों के द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान आज ग्रामीणों ने टीआरएन कंपनी के पीछे स्थित जंगल में अधजली हुई अवस्था में उसका शव देखा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा डीजल छिड़ककर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना के बाद घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
