रायगढ़, / राज्य शासन के निर्देशानुसार छोटे बच्चों को घर में शिक्षा देने के लिए अंगना में शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अधिकांश पुरुष वर्ग काम धंधे रोजगार और रोजी रोटी हेतु घर से बाहर रहते हैं। जिनके कारण अपने घर में छोटे बच्चे के पढ़ाई लिखाई में ध्यान नहीं दे पाते। इसलिए माताओं को प्रशिक्षित कर उनका उन्मुखीकरण करते हुए अंगना म शिक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत शा.उ.मा.वि.डोंगीतराई परिसर में गत दिवस अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों को घर पर उपलब्ध संसाधनों से घर पर ही सिखाकर लर्निंग लॉस को पूरा करने में योगदान देने वाली माताएं हुए स्मार्ट मदर के खिताब से सम्मानित की गईं। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला डोंगीतराई एवं आंगनबाड़ी केन्द्र डोंगीतराई के बच्चे पालक एवं माताएं बड़ी संख्या में शामिल हुई। इस कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक विद्यालय डोंगीतराई के महिला शिक्षिकाओं ने किया। प्रधान पाठिका जयश्री दीवान मास्टर ट्रेनर थीं। उक्त अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक वीरेन्द्र कुमार चौहान एवं हायर सेकंडरी डोंगीतराई के व्याख्याता सन्ध्या साहू ने माताओं को सम्बोधित किया।। समन्वयक वीरेन्द्र चौहान द्वारा मेले के सभी काउंटर पर माता और बच्चों के लिए सीखने के गतिविधियों को स्पष्ट किया। साथ ही स्मार्ट माता के रूप में चयनित माताओं में हरिप्रिया वैष्णव, सरिता चौहान एवं राजकुमारी किशन को प्रधान पाठिका श्रीमती दीवान द्वारा क्राउन, स्मार्ट माता का खिताब एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।।उक्त अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग के लिए हमारे नायक में चयनित प्रेमा पटेल एवं संस्था के अन्य शिक्षिका हरिप्रिया पटेल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महेश्वरी पटेल ने किया। उक्त अवसर पर समन्वयक श्री चौहान ने चयनित स्मार्ट माताओं के फीडबैक एवं दो-दो शब्दों से स्मार्ट माताओं एवं अँगना म शिक्षा पर विचार रखने और आगामी कार्ययोजना निर्माण पर चर्चा का आयोजन किया गया।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
