अभिभावकों का सम्मेलन सह अंगना में शिक्षा 2.0 बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी-जितेन्द्र तिवारी
(विकास खंड में प्रथम अभिभावक सम्मेलन)
बिर्रा-संकुल बिर्रा विकासखंड-बम्हनीडीह में दिनांक ११/०४/२०२२को विकास खंड श्रोत समन्वयक एच के बेहार,शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी,स्वीकृति मंच प्रभारी डॉ उमेश कुमार दुबे व संकुल प्राचार्य एफ एल साहू के आथित्य में संकुल समन्वयक बिर्रा,डी डी एस बिर्रा,तालदेवरी,सिलादेही एवं प्रधान पाठकों पालकों माताओं की उपस्थिति में अभिभावक सम्मेलन सह अंगना में शिक्षा 2.0 मेला आयोजित किया गया।विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना पश्चात् वरिष्ठ प्रधान पाठक मुरारी लाल थवाईत ने उपस्थित अभिभावकों को कहा कि हमें शासन की योजना को कड़ाई से मिलकर पालन करना चाहिए। बीआरसी एच के बेहार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शैक्षिक कार्य बाल वाटिका तीसरी से पांचवीं सरल प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन(असर), छठवीं से आठवीं नवाजतन/स्वीकृति मंच,पहली से बारहवीं उपचारात्मक शिक्षण पर समयानुसार कार्य करना है।अंगना में शिक्षा का शाब्दिक अर्थ बताते हुए आवश्यकता,महत्व,उद्देश्य, नियोजन व लाभ को बताया।स्वीकृति मंच प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने उपस्थित पालकों माताओं व शिक्षकों को कहा कि कर्म की पूजा होती है हमें निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की नैतिक जिम्मेदारी है।ट्रेनर कुसुम सूर्यवंशी तुलसी दिव्य सरिता लाल ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की भूमिका को काउंटर 1 से 9 तक के कौशलों को गतिविधि के साथ नमूना/प्रर्दशन कराते हुए बताया गया।अंगना में शिक्षा सपोर्ट कार्ड भरने के तरीके,संतुलन बनाकर चलना,रस्सी कूदना,पेपर फोल्डिंग,मिलान,रंग पहचान, वर्गीकरण,क्रम से लगाना, चित्र वाचन,आकर पहचान, गिनना,अंक पहचान,जोड़ घटाव,बच्चों का कोना,रंग भरे,लिखे,भाव पहचाने आदि पर विस्तार पूर्वक बताया व चर्चा परिचर्चा किया गया।
स्मार्ट माता के रूप में श्रीमती इंद्राणी देवी,सुनीता धीवर,रागिनी,सरस्वती,गंगा कश्यप,हेमंती ढीमर,पूर्णिमा जायसवाल,उत्तरा वैष्णव को स्मार्ट माता का पट्टी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वीणा डडसेना प्रियंका मनहर डाली प्रभा सुमानिया सरिता मीनाक्षी कश्यप दमयंती देवांगन त्रिवेणी पैकरा अरूण कश्यप, गुरू प्रसाद,कुलेश्वर देवांगन भुनेश्वर साहू संतराम कश्यप आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नोहर साहू व आभार प्रदर्शन लखन कश्यप व कुसुम सूर्यवंशी ने की।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
