जगन्नाथ बैरागी…

रायगढ़-कटंगापाली डडसेना परिवार में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस सती चरित्र, ध्रुव और भक्त प्रहलाद चरित्र की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी ने कहा कि सती चरित्र भागवत कथा की चरित्र है जहां नारी सशक्तिकरण को बल मिला उन्होंने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं।दक्ष प्रजापति ने अपने दामाद के अपमान करने का फल तत्काल मिल गया क्यूंकि सती ने यज्ञ कुंड में कुद पड़ी इसलिए दक्ष प्रजापति के यज्ञ का तहश-नहश हो गया। इसलिए नारियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की अपील की। उन्होंने बेटियों के सम्मान में कहा -जरूरी नहीं कि रौशनी चिराग़ों से हो बेटियां भी घर को रौशन किया करती हैं।आगे भक्त प्रहलाद और भक्त ध्रुव की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि “भक्त की करूण पुकार” सुनकर भगवान को आना ही पड़ता है।कथा के बीच बीच में संगीतमय भजन कीर्तन से श्रद्धालु झुमते नजर आ रहे हैं।कथा श्रवण करने आसपास के गांवों से भी श्रद्धालू पहुंच रहे हैं।आज भब्य झांकी के सुनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
