सुबह 7:30 से 11:30 तक ही खुलेंगे स्कूल, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश…
धमतरी: छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों में भी मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी बढ़ने से लोग दोपहर में घरों से निकलना बंद कर दिए हैं साथ ही कूलर और एसी भी घरों में शुरू हो चुके हैं। हालात को देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बता दें कि इस बार प्रदेश में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है, मार्च महीने में ही 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
कलेक्टर पीएस एल्मा की ओर से जारी निर्देश के अनुसार अब जिले में स्कूल सुबह ही संचालित किए जाएंगे। स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 तक ही संचालित किए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले रायपुर जिला प्रशासन ने भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया था। रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों को दो पालियों में संचालित करने का फैसला लिया है, जिसके तहत पहली पाली में प्रायमरी और मिडिल स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दूसरी पाली में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
