रायगढ़, रायगढ़ के बोईरदादर स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 21 मार्च को किया गया जिसका शीर्षक था ग्रामीण विकास के लिए युवा। विशेष शिविर के लिए महाविद्यालय द्वारा जिले में स्थित प्राथमिक शाला भवन, बादपाली ग्राम पंचायत का चुनाव किया गया। शिविर के पहले दिन सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत संबलपुरी सहोद्रा राठिया ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर के पहले दिन सभी राष्ट्रीय स्वयं सेवकों को कार्यक्रम अधिकारी गंगा राम राठिया द्वारा राष्ट्रीय सेवा के लिए शपथ दिलाया गया।
इस दौरान शिविर के विशिष्ठ अतिथि के रूप में लाल सिंह, बसंत लकड़ा, हरिकृष्ण पटेल शिक्षक, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ श्रीकांत सांवरगाँवकर, सहायक प्राध्यापक संदीप पैंकरा, अतिथि शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में एस.के पैंकरा ने आभार प्रकट किया। शिविर के दूसरे दिन 22 मार्च को विद्यार्थियों द्वारा शिविर के कार्यों की शुरुआत प्रात: कालीन योगाभ्यास के साथ प्रारंभ हुई, इसके बाद गांव में प्रभात फेरी निकाली गयी। दूसरे पहर में गांव में स्वछता अभियान के तहत् छात्र-छात्राओं द्वारा सफाई कार्य संपादित किया गया। शिविर के दूसरे दिन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.ए.के. सिंह और सहायक प्राध्यापक डॉ.ब्रिजेश पटेल उपस्थित रहे। डॉ सिंह ने इस सात दिवसीय शिविर का विद्यार्थियोंंं के शैक्षणिक जीवन में क्या महत्व है उसके बारे में विस्तारपूर्वक बताया। महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष और मिडिया प्रभारी सुनील कुमार गौतम ने शिविर में हुए सभी कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी साझा की।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

