रायगढ़। जिला पंचायत रायगढ़ में जबसे जिला पंचायत सीईओ डॉ.रवि मित्तल ने पदभार ग्रहण किया है तबसे मानो पंचायत सचिवों की शामत आ गई है और इसी कड़ी में तीन ग्राम पंचायत सचिव को स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा अभिशरण अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य एवं उसके आश्रित गांवों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत स्वीकृत कार्य को बार-बार निर्देशित करने के बावजूद भी पूर्ण नहीं कराने एवं उच्चाधिकारियों के आदेश/निर्देशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। जो पंचायत सचिव निलंबित हुए है। इनमें जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत ग्राम पंचायत बेंगची अतिरिक्त प्रभार खिचरी के पंचायत सचिव धरमदास विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत रानीडीह के पंचायत सचिव शिबो शाह एवं ग्राम पंचायत खोरीगांव के पंचायत सचिव गिरजानंद पटेल शामिल है। निलंबन अवधि में उक्त तीनों पंचायत सचिव को मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बरमकेला में अटैच किया गया है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
