रायगढ :-जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की सरलता से प्रभावित होकर युवाओ ने आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का हाथ थामा l शामिल युवाओ में अंश तिवारी ,यश पांडेय , संदीप सोनी, सूरज प्रजा, सनी सारथी ,जग्गू सारथी, बाबू ठाकुर मानव यादव , प्रकाश बरेठ ,भूपेंद्र सोनी,छवि प्रजा,किशन सिदार, राकेश यादव,आशीष यादव,अजय बासुदेव,निखिल चौहान,शामिल है l इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम महामंत्री सुमित शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला प्रचार प्रसार मंत्री ओमकार तिवारी भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री ऐश अग्रवाल मौजूद थे l जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र हित के साथ जनहित का चिंतन करने वाला व्यक्ति भाजपा के साथ है l भाजपा से जुड़कर माँ भारती की सेवा करना ही मुख्य लक्ष्य है l शामिल युवाओ को विश्वास दिलाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि काँग्रेस सरकार की कुनीतियों का पुरजोर विरोध करना है l सत्ता में हम काम के जरिये सेवा करते है और विपक्ष में हम सेवा की बारीकियों को समझते है l हमारे लिए लक्ष्य सत्ता नही बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े उस बेसहारा व्यक्ति के पास पहुँचना है जो सरकारी सेवाओं के अधिकार से वंचित है l प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन योजना के तहत खाता खोलना अनिवार्य किया है ताकि मदद की राशि सीधे उनके खाते तक जा सके l उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त के गैस उपलब्ध कराया जा रहा था l ताकि माताओं को धुंए से मुक्ति मिले l प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबो का मकान बनाने से भूपेश सरकार सबसे बडी रुकावट है

- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

