लव,सेक्स और धोखा फिर नाबालिग की हत्या…गांव में फैली प्रेम प्रसंग की बात, तो रची हत्या की साजिश…आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
जांजगीर-चांपा जिले से लव,सेक्स और धोखा के बाद नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के बाद, साजिश पूर्वक गला घोट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। घटना जैजैपुर क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार चोरभट्टी गांव का युवक जवाहर चंद्रा गांव के 13 वर्षीय लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात पूरे गांव में फैल चुकी थी। जिससे युवक परेशान था। परेशानी कम ना होते देख युवक ने प्रेमिका की हत्या की योजना बनाई।

28 फरवरी की देर रात लड़की को अपने साथ लाया
आरोपी ने नाबालिग लड़की को 28 फरवरी की देर रात लगभग 1:00 बजे बाइक में बैठाकर गांव के एक तालाब के पास ले गया। जहां पहले उसने लड़की से दुष्कर्म किया,फिर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया।
3 मार्च को डबरी में मिली नाबालिग की लाश
लड़की के घर नहीं आने के बाद 2 मार्च को परिजनों ने जैजैपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच 3 मार्च को चोर भट्टी गांव के डबरी में एक लड़की की लाश मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव की पहचान गुम हुए लड़की के रूप में की गई। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, शार्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों के द्वारा लड़की की हत्या करना बताया गया।

आरोपी ने बताया हत्या की सच्चाई
डबरी में शव मिलने के बाद पुलिस ने संदेही के तौर पर जवाहर चंद्रा को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नाबालिग और उसके बीच प्रेम प्रसंग था। जो बात पूरे गांव में फैल गई थी। जिससे वह परेशान था। परेशानी के कारण ही उसने नाबालिग की हत्या कर दी। नाबालिक के शव से जो सुसाइड नोट मिला था, उसे वह घर से ही लिखकर लाने के लिए बोला था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
