नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में राज्य सरकार की ओर से गैर कानूनी गतिविधियां रोकने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा और ब्रॉडबैंड सेवा अस्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया है। कल से 8 दिनों तक प्रदेश के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। राज्य सरकार के होम एंड हिल अफेयर डिपार्टमेंट ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक जिन जिलों में कल से मोबाइल इंटरनेट सेवा और ब्रॉडबैंड सेवा बंद रहेगी, उनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिले का नाम शामिल है।

पश्चिम बंगाल सरकार के मुताबिक, गैरकानूनी गतिविधियां रोकने के लिए मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूचबिहार, जलपाइगुड़ी, बीरभूम और दार्जिलिंग जिलों में 7 से 9 मार्च, 11-12 मार्च और 14 से 16 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर सवा तीन बजे तक नेट सेवा बंद रहेगी। लगभग चार घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा, जिससे गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके।
पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने आदेश में बताया कि खुफिया रिपोर्ट है कि अगले कुछ दिनों में कुछ इलाकों में इंटरनेट ट्रांसमिशन और वॉइस ओवर इंटरनेट टेलिफोनी का इस्तेमाल गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। साथ ही बताया कि वॉइस कॉल, एसएमएस और अखबारों पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया जाएगा।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
