रायगढ : दो लड़कों के द्वारा कल सुबह चाकू दिखाकर राहगीरों को डराने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने पर स्टेशन चौक से दोनों लड़कों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। धारदार चाकू को जब्त कर,आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन रोड पर दो लड़के खड़े हैं। जिनके पास धारदार चाकू है और दोनों आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पेट्रोलिंग पार्टी स्टेशन चौक पहुंची।
दोनों लड़कों को सुरक्षा पूर्वक पकड़ा गया। लड़को का नाम गुलशन सारथी (चिरईपानी) और प्रमोद चंद्र उर्फ टेडगा (उम्र 20 वर्ष सोनू मुड़ा) का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
