रायगढ/जूटमिल चेत्र में आयोजित पुलिस जनदर्शन में कई शिकायतें वार्ड वासियों के द्वारा की गई थी। कई समस्याओं का निराकरण तत्काल भी किया गया था। उन्हीं समस्याओं में से एक समस्या नशीली इंजेक्शन का उपयोग को लेकर हुई थी।
वार्ड वासियों के द्वारा बताया गया था कि युवा नशीली इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एसपी द्वारा इंजेक्शन बेचने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर, बीती रात स्टेशन चौक रोड के पास एक व्यक्ति को नशीली दवाइयां इंजेक्शन बिक्री करते पकड़ा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कल पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन चौक के पास एक व्यक्ति नशीली इंजेक्शन बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब संदेही व्यक्ति मोटरसाइकिल के पास खड़ा था। पुलिस पूछताछ में अपना नाम बरन हलधर पिता रविंद्र हलदर उम्र 32 वर्ष निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी का रहने वाला बताया।
संदेही के पास मोटरसाइकिल में टांगे फैला को चेक किया गया।जिसमें 27 पैकेट Butraum-2 इंजेक्शन 135 नग मिला। जिसकी कीमत 1458 रु आंकी गई है। वही नशीली इंजेक्शन बिक्री से मिले 650 रु को भी जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
