अजीत यादव

रायपुर- वातावरण में राम नाम की अमृत घेालने वाले एक आयोजन ने रायपुर के महादेव घाट स्थित काली मंदिर परिसर में पीपल वृक्ष के नीचे विगत 27-28 फरवरी को ऐसा परिदृश्य तैयार किया जिसने चारेा ओर भगवतता बिखेर दी , कार्यक्रम में ऐसा आकर्षण था कि इसमे श्रद्धालु, आस्थावान के अलावा वे लोग भी तल्लीन दिखे जो आम तौर पर धार्मिक आयोजनों में नहीं दिखते।

़ जब संचित पूण्य आकार लेते हैं तब हो पाता है ऐसा कोई आयोजन जैसा 27-28 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित काली मंदिर परिसर में पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान मंदिर का तीसरा वार्षिक उत्सव पर हुआ। हर्ष और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले इस संगीतमय आयोजन में पंडित संजय द्विवेदी जी ने पहले राम भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना सपत्निक मनोज पांडे जी से विधि विधान के साथ करवाई। फिर आरंभ हुआ अखंड रामायण का संगीतमय पाठ जो 24 घंटे से ज्यादा समय तक चला। इस अखंड रामायण पाठ में करीब 2 दर्जन से अधिक पंडितों के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान श्री राम के रसमई संगीतमय अखंड रामायण पाठ का रसपान किया। रामायण पाठ करने वालों में मुख्य रूप से प्रेमी शर्मा रंजीत महाराज, काली मंदिर के पुजारी अंकित महाराज, महंत राघवेंद्र गिरी महाराज के साथ.साथ लगभग दो दर्जन पाठ करने वालों की मंडली भी शामिल थी।़
रामायण पाठ के बाद होने वाले हवन-आरती में श्रद्धालुओं का हुजूम कायम रहा। इसी दौरान लगातार दो दिनो तक अनवरत चलने वाले विशाल भंडारा में भी करीब 5000 के आसपास भक्तों ने प्रसाद की प्राप्ति की। 28 फरवरी सोमवार का वो भक्तिमय दिन जब दो दिवसी धार्मिक आयोजन का समापन हुआ यह क्षण श्रद्धालुओं को देर तक याद रह जाने वाला बन गया है।
- कुत्ते के नाम में ‘भगवान राम’ विकल्प पर बवाल: DEO निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप! - April 28, 2026
- शिक्षा के प्रकाश पुंज व्याख्याता शोभाराम पटेल को दी गई भावभीनी विदाई.. - April 28, 2026
- भीषण गर्मी और ‘लू’ हेतु RSM हॉस्पिटल ने जारी की एडवाइजरी.. - April 28, 2026
