कृष्णा महिलाने बनाये गये जिला सोशल मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला अजा. मोर्चा द्वारा आज कार्यकारिणी घोषणा की गई। प्रमुख पदाधिकारियों की सहमति से अजा.मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे ने ऊर्जावान कार्यकारिणी का गठन कर सभी को चौंका दिया। जिले के कोने कोने से सोशल मीडिया में सक्रिय युवाओं को मोहन कुर्रे ने चुनकर अपनी जम्बो कार्यकारिणी में स्थान दिया। इसी क्रम में सारंगढ़ से सोशल मीडिया की गहरी जानकारी रखने वाले युवा कार्यकर्ता कृष्णा महिलाने को सोशल मीडिया में जिला संयोजक की महत्ती जिम्मेदारी सौंपी गयी।
*मजबूती का पर्याय अजा मोर्चा- मोहन कुर्रे*
वरिष्ठों के सहमतिपश्चात, टीम घोषणा कर भाजपा अजा.मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे ने कहा की अजा. मोर्चा के पूर्व में वरिष्ठों की सक्रियता क्रम को आगे बढ़ाते हुये हमने पूरे जिले से चुनिंदा सक्रिय नवीन चेहरों को जिला टीम में जगह दी है साथ ही साथ नगर मंडलों में भी युवाओं को मौका दिया गया है। यूथ टीम के साथ आने वाले दिनों में सारगर्भित कार्य किये जायेंगे ताकि जिले में अजा मोर्चा संगठनात्मक मजबूती का पर्याय बन सके।
*सभी वरिष्ठों का आभार- कृष्णा महिलाने*
जिला रायगढ़ सोशल मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा महिलाने ने जिले के समस्त वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया वहीं सोशल मीडिया में युवा साथियों द्वारा दिए गए बधाइयों पर भी धन्यवाद ज्ञापत किया। इसके साथ ही कृष्णा ने आशा जताई कि आगामी दिनों में अजा मोर्चा सोशल मीडिया के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की सक्रियता व सहयोग से सम्पूर्ण जिले में मजबूत कार्य सिद्ध करेंगे
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
