सारंगढ़। इस वर्ष होने वाले नगर पालिका चुनाव में मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज पालिका चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह का सारंगढ़ आगमन हुआ। जहां पर स्थानीय शिशु मंदिर स्कूल परिसर में नगर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा परिचर्चा किया गया।
बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में व्याप्त विषयो से प्रभारी को अवगत कराया साथ ही कई कार्यकर्ताओं ने अपनी पीड़ा चुनाव प्रभारी के समक्ष रखा।
तत्पश्चात विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू हुए।

*वर्तमान पार्षदो से बंद कमरे में चर्चा किया गया*
चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह ने नगर पालिका के वर्तमान पार्षद एवम् अध्यक्ष अमित अग्रवाल से बंद कमरे में चर्चा कर वर्तमान परिस्थिति एवम् ज्वलंत मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया है, जिसमें पार्षद सत्येन्द्र बरगाह, अजय गोपाल, सोना यादव, सम्मे लाल कुर्रे, मनोज जायसवाल, गणेश महाजन, अमित तिवारी, उद्धव निराला उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर, नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी रिंकू, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया, नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरि नाथ खूंटे, मंडल महामंत्री एस कुमार, आईटी सेल सह संयोजक मयूरेश केसरवानी, राजा गुप्ता, अजा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण लहरे, महामंत्री दिलीप टंडन, संतोष चौहान, अजा मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक कृष्णा कुमार महिलाने,अनुरोध पटेल, आयुष्मान नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
