रायगढ/नटवर स्कूल से संबंधित अनिश्चितकालीन धरने का आज दूसरा दिन है। जो रोज सुबह 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चल रहा है।

आज शाम चार बजे स्टेशन चौक में जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन किया गया है। स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा का आरोप है, कि शहर की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। नटवर स्कूल शहर की धरोहर है और इससे साथ छेड़छाड़ हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस धरने के दौरान रायगढ़ के भूतपूर्व विधायक विजय अग्रवाल समेत भाजपाई कार्यकर्तायों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई।

कार्यकर्ताओ ने हाथों में पुतला लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक की पहले परिक्रमा की है। फिर पुतले को हाथों में लिए सड़क पर बैठकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान “जिला शिक्षा अधिकारी मुर्दाबाद” “जिला शिक्षा अधिकारी इस्तीफा दो” के नारे भी लगाए गए है।

कल गुरुवार को स्कूल बचाओ संघर्ष मोर्चा ने ऐलान किया है कि, नटवर स्कूल के ऊपर स्थापित स्कूल नेम बोर्ड को युवा मोर्चा के द्वारा उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। अब देखा जाना होगा कि, यह जन आंदोलन किस तरफ अपना रुख अख्तियार करता है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
