जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। अखिल भारतीय बैरागी महासभा एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बैरागी के निर्देशानुसार रास्ट्रीय महासचिव द्वारा रायगढ़ के वैष्णव समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ट के पदाधिकारी विनोद बाबा वैष्णव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया है। साथ ही रास्ट्रीय अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि विनोद बाबा वैष्णव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के वैष्णव बंधुओं को संगठन से जोड़कर मजबूती प्रदान करेंगे, तथा समाज के पिछड़े बैरागी/वैष्णव बन्धुओ के उत्थान हेतु आवश्यक कदम उठाएंगे।
ज्ञात हो तमनार क्षेत्र में पैदा हुवे विनोद बाबा वैष्णव विगत 40 वर्षों से विभिन्न वैष्णव संगठन से जुड़कर समाजिक विकास हेतु प्रयत्नशील हैं, एवं अपनेजीवन काल मे लाखों रुपये समाजहित में लगा कर विभिन्न पदों पर शुशोभित भी हुवे हैं।

समाज का विकास हो सबका ध्येय-
विनोद बाबा ने मीडिया को दिए गये संदेश में कहा कि समाज के हर शख्स का एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि किस तरह समाज का विकास हो। इसके लिए बच्चों की शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय, संस्कृति को बेहतर करने की दिशा में प्रयास करना होगा।अखिल भारतीय बैरागी महासभा ने विश्वास कर जिम्मेदारी सौंपी है जिसपर खरा उतरने कृतसंकल्पित रहूंगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
