रायगढ़/नाबालिक से छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है ।
सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुडेली का यह पूरा मामला है गुरुवार को नाबालिक से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में बैजुदास मानिकपुरी पिता गेस राम मानिकपुरी उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लेकर जांच कार्रवाई करते हुए धारा 354 क,354 ख एव 341 पास्को एक्ट 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

दरसल गुरुवार की शाम 4:30 बजे नाबालिक युवती स्कूल से अपने घर जा रही थी तभी गांव के गली में आरोपी बैजुदास मानिकपुरी ने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ मार पीट किया ।जिसकी जानकारी नाबालिक ने अपने परिजनों को दिया ।वही परिजनों ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसपर टीआई विवेक पाटले ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल करा दिया है ।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
