कांकेर

पति पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.. दोपहर में पत्नी ने की खुदकुशी, 10 घंटे बाद फंदे पर लटका मिला पति का शव…

कांकेर/वैलेंटाइन डे के बाद कांकेर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। पत्नी के खुदकुशी करने के बाद पति ने भी 10 घंटे बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लगभग 3 वर्ष पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। मामला कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सत्या मेश्राम (25) अपनी पत्नी सीमा मेश्राम के साथ मनकेसरी गांव में किराए के मकान पर रहते थे। बीते मंगलवार को सत्या काम से बाहर गया हुआ था। पत्नी सीमा घर पर थी। तभी घर के बाहर खेल रहे बच्चों ने सीमा की लाश फंदे पर लटके देखे। आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे फिर मामले की जानकारी उसके पति को दी गई। पति मौके पर पहुंचे फिर फंदे को काटकर सीमा को इलाज हेतु अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

पुलिस ने की पति से पूछताछ-

घटना की जानकारी जब पुलिस को होगी तो पुलिस भी अस्पताल पहुंची। अस्पताल में सीमा के पति सत्या से पूछताछ की गई। पूछताछ पर उसने सीमा का विवाद या कोई परेशानी नहीं होना बताया।

शव को मांर्च्युरी में रख, बाहर बैठ गया सत्या-

सीमा की मौत हो जाने के बाद सत्यन उसका शव को मांर्च्युरी में रख दिया। उसके बाद वह अस्पताल के बाहर कई घंटों तक बैठा रहा। बताया जा रहा है कि करीबन रात 9:00 बजे तक वह अस्पताल परिसर में ही बैठा रहा।

सुबह मकान के पीछे पेड़ पर लटका मिला शव

कई घंटों तक अस्पताल के बाहर बैठे रहने के बाद सत्या कितना समय घर की ओर रुख किया यह किसी को पता नहीं चला। अचानक अस्पताल परिसर से गायब हो जाने के बाद लोगों के द्वारा सत्या की खोजबीन की गई, परंतु अस्पताल परिसर में नहीं मिला। इसके अगले दिन सुबह सत्या का शव घर के पीछे एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *