ह्यूस्टन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दुनिया को संभावित खतरे को लेकर अलर्ट किया है। अपने रिपोर्ट में नासा ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि 22 फरवरी 2022 को दोपहर करीब 1.24 बजे धरती से करीब 53.66 लाख किलोमीटर दूर से एक बड़ा एस्टेरॉयड निकलने वाला है। कहा है कि अगर ये एस्टेरॉयड धरती पर कहीं गिरता है तो भारी तबाही मचा सकता है। जमीन पर एटम बम जितना और समुद्र में बड़ी सुनामी जितना।

हालांकि अभी तक इसके सटीक प्रमाण नहीं मिले हैं। इसलिए इस खतरे को सिर्फ संभावित बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसे एस्टेरॉयड की श्रेणी में रखा है। बताया है कि यह 623 फीट से लेकर 1410 फीट तक लंबा हो सकता है. हालांकि 2019 में की गई एक गणना के अनुसार यह 738 फीट का है।

बता दें कि Asteroid (455176) 1999 VF22 धरती के सबसे नजदीक अब करीब एक सदी के बाद आएगा। लेकिन कितनी दूरी होगी इसका अंदाजा अभी लगाना मुश्किल है। इसे कैटालिना स्काई सर्वे ने खोजा था।
कहा यह भी जा रहा है कि इस एस्टेरॉयड के वैसे तो इसके धरती से टकराने की आशंका नहीं है। लेकिन अगर यह टकराता है तो हिरोशिमा-नागासाकी पर गिरे परमाणु बम से ज्यादा तबाही मचाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि इस आकार के एस्टेरॉयड की धरती से टकराने की संभावना 6 लाख साल में एक बार होती है। किस्मत की बात ये है कि नासा ने हाल ही में DART मिशन लॉन्च किया है। बता दें कि साल 2013 में आखिरी बार धरती पर जो एस्टेरॉयड गिरा था, उसने रूस में काफी तबाही मचाई थी।
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
