जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले में इन दिनों क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। कोरोनकाल के मुश्किल वक्त गुजरने पर युवाओं में अपने लोकप्रिय खेल के प्रति पुनः वही जुनून नजर आ रही है। इसी तारमत्म्य में ग्राम पंचायत बुदेली में ग्रामीण/पँचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके उद्घाटन में बीडीसी प्रतिनिधि और समाजिक कार्यकर्ता कृष्णा पटेल ने रीबन काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

जीवन स्वयं में एक खेल है-कृष्णा पटेल
उद्घाटन समारोह में पहुंचे कृष्णा पटेल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुवे ख़या की जीवन स्वयं में एक खेल है जिस प्रकार खेल में उतार-चढ़ाव आते हैं तथा हार-जीत होती है, ठीक उसी प्रकार जीवन में भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं । खेल का खेलना हार-जीत से अधिक महत्त्वपूर्ण हैं । जीवन में परस्पर सहयोग और प्रेम का बहुत महत्त्व है । इनसे ही ससार रहने योग्य बनता है । खेलकूद से परस्पर सहयोग तथा प्रेम की भावना बढ़ती है । सभी खिलाड़ी बुदेली में मैच तथा खेल टीम भावना से ही खेलें।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
