रायपुर/पूरे देश में इन दिनों स्कूल यूनिफार्म ने धर्म विशेष से जुड़ने के बाद अब राजनीतिक रूप ले लिया है। कर्नाटक से शुरू हुए स्कूल में हिजाब विवाद ने पूरे देश में एक नया रूप पकड़ लिया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का एक फैसला आया है। छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने फैसला लेते हुए प्राइवेट स्कूलों में यूनिफार्म की बाध्यता को खत्म कर दिया है। यानी अब छात्र छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों में अपने मन मुताबिक ड्रेस पहन के जा सकेंगे। यह फैसला सिर्फ इसी वर्ष मान्य होगा।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा है कि,” यह फैसला पालको की मांग पर लिया गया है। बीते 2 सालों से प्रदेश में स्कूल बंद की स्थिति में है। इसलिए इस साल के लिए ड्रेस कोड की बाध्यता खत्म की गई है। लेकिन उन्हें अगले सत्र से यूनिफॉर्म यथावत रखने होंगे।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
