सारंगढ़ : कानून का हाथ जुआड़ियों के गिरेबां तक…विवेक पाटले के मजबूत घेराबंदी के आगे 4 व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ाये…
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब, कबाड़ एवं जुआ सट्टा के संचालन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने निर्देशित किया गया है । सामाजिक बुराई जुए की लत से लोगों को बचाने पुलिस अधीक्षक श्री मीना द्वारा प्रभारियों को अपने क्षेत्र तथा सीमावर्ती थाना क्षेत्र में भी जुए की फड पर संबंधित थानाक्षेत्र से सामंजस्य बिठाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था । इसी क्रम में दिनांक 12.02.2022 के शाम वरिष्ठ अधिकारियों से मिले सूचना पर थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा थाना सारंगढ़ एवं कोसीर स्टाफ की संयुक्त टीम बनाकर कोसीर थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बटाउपाली के जुआ फड पर सुनियोजित तरीके से रेड कार्रवाई किया गया । इस दौरान बटाउपाली मुडा तालाब में 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे जुआडियान को घेराबंदी कर जुआ फड पर जुआ खेलते पकडा गया ।

मौके पर जुआडियान 01. फिरत रत्नाकर पिता संजीवन रत्नाकर उम्र 34 वर्ष साकिन बटाउपाली 02. नरेन्द्र चौहान पिता संतूराम चौहान उम्र 27 वर्ष साकिन कुटेला सारंगढ 03. मनोज देवांगन पिता हरीशरण देवांगन उम्र 30 वर्ष साकिन सरबटीयापारा सारंगढ 04. संजय जायसवाल पिता चंद्रिका जायसवाल उम्र 31 वर्ष साकिन झरियापारा सांरगढ के फड एवं पास से जुमला रकम 80,000/- रूपये , 52 पत्ती तास के दो गड्डी एवं एक बोरी तथा फड के पास खड़े आरोपियों के 03 मोटरसाइकिल गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । चारों आरोपियों पर थाना कोसीर में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
आने वाले समय में जुआ की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की जावेगी ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
