जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। संवेदनशील एसपी अभिषेक मीना के निर्देश और एसडीओपी प्रभात पटेल के कुशल नेतृत्व के साथ मुखबिर से प्राप्त सूचना पर बरमकेला टी आई डीके मार्कण्डेय ने 2 गांजा तस्करों को दबोचने में सफलता प्राप्त को है।


थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 किलो गांजा के साथ बरमकेला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त मिनी वेन को भी जप्त किया गांजा की कीमत 1.75 लाख रूपये मिनी वेन 3.50 लाख रूपये कुल 5.25 लाख की संपत्ति जप्त किया है।
बरमकेला पुलिस को उडीसा से होने वाले अवैध गांजा की तस्करी को विफल करने में लगातार सफलता मिल रही है तस्करों के द्वारा तस्करी के लिए अनेक
उपाय लगाये जा रहे है किंतु पुलिस के सूचना तंत्र और जांच में तस्कारों के उपाय नाकाम साबित हो रहे है।
दिनांक 05.02.2022 को प्रातः 05/00 बजे थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक ध्रुव कुमार मारकण्डेय को मुखबीर से सूचना मिली की दो व्यक्ति महिन्द्रा मिनी वेन लांग रंग क्रमांक ओडी 07 व्ही 3564 में उडीसा तरफ से करनपाली होते जिला जांजगीर चाम्पा की तरफ अवैध गांजा लेकर जा रहे है

सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकरायगढ को अवगत कराकर अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ प्रभात पटेल के नेतृत्व में तत्काल हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिनेश, मिनिकेतन, पुरूषोत्तम राठौर, कन्हैया को गवाहों के साथ ग्राम चांटीपाली अटल चौक के पास घेराबंदी किया गया जो उडीसा की ओर से लाल रंग की मिनी वेन
क्रमांक ओडी 07 व्ही 3564 को आते देखकर तथा वाहन को रोककर बारिकी से तलाशी ली गई। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा के पैकेट के उपर सफेद रंग की बोरी चटाई डालकर ले जा रहा था जिसका वजन कराने पर कुल 35 किलो गांजा कीमती 1.75 लाख रूपये तथा मिनी वेन कीमती 3.50 लाख रूपये कुल जुमला 5.25 लाख रूपये का होना पाया गया

आरोपीगण-
1.विनोद पुजारी पिता गजेन्द्र पुजारी उम्र 28 साल साकिन किल्लूगांव थाना बालीगुडा जिला कंधमाल उडीसा।
2.गिरिश डिगल पिता अबनी डिगल उम्र 26 साल साकिन बारिकिया थाना बालीगुडा जिला कंधमाल उडीसा पर थाना बरमकेला में 20 B NDPS ACT की कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक डी0के0मारकण्डेय, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिनेश चौहान, पुरूषोत्तम राठौर, मिनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान की अहम भूमिका रही है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
