पटना। पटना में बहादुरपुर थानाक्षेत्र की रामकृष्ण नगर कॉलोनी में पांच मंजिला एक मकान की छत से एक युवक ने बृहस्पतिवार की शाम नौ और 13 साल की दो लड़कियों को छत से फेंक दिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक पटना (सिटी) अमित शरण ने बताया कि आरोपी युवक विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उसने ऐसा क्यों किया।
शरण ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है, उसने अपने को दरभंगा जिले का निवासी बताया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक और जख्मी बच्ची सगी बहनें हैं जो स्थानीय बाजार समिति में काम करने वाले एक व्यक्ति की पुत्री हैं ।
शरण ने बताया कि बड़ी बहन की मौत हो गयी और उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और जख्मी उसकी छोटी बहन को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
इन लड़कियों के पिता नंदलाल गुप्ता उक्त मकान में किराए पर रह रहे थे और वह मूल रूप से उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के निवासी हैं। इस मकान में एक छात्रावास है।
लड़की की मौत की वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दो ऑटोरिक्शा में आग लगाने के साथ सडक को जाम कर दिया ।
स्थिति को नियंत्रण करने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें बहादुरपुर थाना अध्यक्ष सनोवर खान सहित एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी चोटिल हो गए ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




