जितेंद्र तिवारी

बिर्रा जांजगीर-चांपा-समग्र शिक्षा जांजगीर चांपा में समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिले के समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के प्राचार्यों का दो दिवसीय वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। जिसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उपचार, उनसे व्यवहार, शाला में नामांकन एवं शासन के योजनाओं का लाभ किस प्रकार मिले। इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। प्रशिक्षण बी आर पी बम्हनीडीह शशीबाला सिंह , मालखरौदा योगेश चौहान एवं विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक बम्हनीडीह हिरेंद्र बेहार द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से आह्वान किया गया कि दिव्यांग बच्चों को अधिक से अधिक शासन के योजनाओं का लाभ दिलाने प्रेरित किया गया। इस दो दिनों के प्रशिक्षण में जिले के लगभग 150 प्राचार्यों ने अपनी सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण में डी एम सी राजकुमार तिवारी, ए पी सी हरीराम जायसवाल एवं दिनेश सोनवान ने मार्गदर्शन किया।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
