रायगढ़/साधु के भेष में गांजा की तस्करी करने वाले एक अधेड़ को पकड़ा गया है। आरोपी के कब्जे से 14 किलो गांजा जप्त की गई है। कल शाम मुखबिर की सूचना पर बरमकेला पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कल बरमकेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर के द्वारा बताया गया था कि एक व्यक्ति साधु के भेष में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बरमकेला बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय में भगवा रंग का वस्त्र धारण किए हुए बुजुर्ग बैठा हुआ था।साधु बोरी के ऊपर इन्वर्टर रखा हुआ खड़ा था। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम अरूण पंचाल पिता स्व0 हरदेव पंचाल उम्र 52 वर्ष निवासी चिरगांव रेल्वे स्टेशन के पास थाना चिरगांव जिला झांसी (UP) बताया और इन्वर्टर लेकर झांसी जाना बताया । इनवर्टर और बोरी की जांच करने पर दोनों में 14 किलो गांजा बरामद हुआ।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
